राजस्थान के क्रिएटर्स के लिए CCL सीज़न 2 का ऐलान, रजिस्ट्रेशन शुरू
क्रिएटर्स क्रिकेट लीग सीज़न 2 का ऐलान, रजिस्ट्रेशन शुरू। राजस्थान के क्रिएटर्स सितंबर 2026 में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अभी जुड़ सकते हैं।



सितंबर 2026 में राजस्थान के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा मंच सजने जा रहा है। क्रिएटर्स क्रिकेट लीग (CCL) का दूसरा सीज़न घोषित हो गया है और इसके रजिस्ट्रेशन भी खुल चुके हैं। आयोजक राड़ा स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के मुताबिक प्रदेशभर के क्रिएटर्स इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
यह लीग पिछले साल जयपुर से शुरू हुए फॉर्मेट का ही विस्तार है, जिसमें क्रिकेट के साथ क्रिएटिविटी को जोड़ा गया था। आयोजकों का कहना है कि इस बार डिजिटल क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर, मॉडल और ब्रांड्स को एक ही छत के नीचे लाया जाएगा, ताकि खेल के साथ नेटवर्किंग और मनोरंजन का माहौल भी बने।
इस सीज़न की थीम रखी गई है 'Brands × Creators × Cricket'। साथ में 'Bigger. Better. Bolder.' टैगलाइन दी गई है। आयोजकों का दावा है कि राजस्थान के 100 से ज़्यादा क्रिएटर्स इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे और यह मंच उन्हें मुकाबले के साथ-साथ आपसी संपर्क का मौका भी देगा।





































