श्रीजा गुप्ता बनीं मिस राजस्थान 2026

28वें मिस राजस्थान 2026 में श्रीजा गुप्ता बनीं विजेता। वंशिका नूनिया फर्स्ट, शगुन राठौड़ सेकंड रनर-अप चुनी गईं। पूरी खबर पढ़ें।

Kavita Choudhary
Kavita Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Editor
Jul 5, 2026 • 1:52 PM
P
Patrika Plus Hindi
BREAKING
Kavita Choudhary
Kavita Choudhary
4 hours ago
श्रीजा गुप्ता बनीं मिस राजस्थान 2026
28वें मिस राजस्थान 2026 में श्रीजा गुप्ता बनीं विजेता। वंशिका नूनिया फर्स्ट, शगुन राठौड़ सेकंड रनर-अप चुनी गईं। पूरी खबर पढ़ें।
Full Story: https://hindi.patrikaplus.com/s/9c3bf1
https://hindi.patrikaplus.com/s/9c3bf1
Copied
श्रीजा गुप्ता बनीं मिस राजस्थान 2026
श्रीजा गुप्ता बनीं मिस राजस्थान 2026

जयपुर। राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस राजस्थान के 28वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले शनिवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में रॉयल अंदाज में संपन्न हुआ। राज्य भर से चुनिंदा सुंदरियों के बीच श्रीजा गुप्ता ने मिस राजस्थान 2026 का ताज अपने नाम किया।

वंशिका नूनिया फर्स्ट रनर-अप, शगुन राठौड़ सेकंड रनर-अप, सुहानी जैन थर्ड रनर-अप, निहारिका माथुर फोर्थ रनर-अप, कुसुम सोनी फिफ्थ रनर-अप और लक्षिता गोदारा सिक्स्थ रनर-अप चुनी गईं।

मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि इस वर्ष 6500 प्रतियोगियों में से टॉप 28 फाइनलिस्ट चुनी गईं। इन युवतियों ने मंच पर अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में चारों ओर रोशनी, खूबसूरत परिधान और आकर्षक परफॉर्मेंस का नजारा था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्स्ट इंडिया और भारत 24 के सीएमडी जगदीश चंद्र रहे। संरक्षक के रूप में सुरेश मिश्रा, पवन गोयल, संदीप जैन, राकेश सोनी, मुकेश सैनी, रविंद्र सिंह, सीपी राठौर, हुकुम सिंह, डॉ. विवेक रूंगटा, डॉ. रितु अग्रवाल, राकेश राठी, डॉ. दिनेश गुप्ता, नवल शेखावत, आलोक शर्मा, सुरेंद्र कालरा, मनीष तांबी, हिमेश अग्रवाल, अंशुल जैन, वासु जैन, कीर्ति जैन और मंजीत सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ग्रैंड जुरी पैनल में मुकेश मिश्रा, एकता जैन, डॉ. अरविंद अग्रवाल, मिताली कौर, जैस्मीन राणा, प्रियन सैन और अरशद हुसैन शामिल रहे।

फ्यूजन ग्रुप और रूवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजक योगेश मिश्रा और निमिशा मिश्रा ने बताया कि फाइनलिस्ट्स ने कई रोचक राउंड्स में भाग लिया। पहले राउंड में निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग के आउटफिट्स में ओपनिंग एक्ट हुआ। इसके बाद जेकेजे फैशन के सेमी ब्राइडल और ब्राइडल कलेक्शन में 14 मॉडल्स ने अपनी चालाकी दिखाई। टॉप 7 फाइनलिस्ट्स ने ड्रेसजिला की प्रसिद्ध डिजाइनर माधुरी चेतवानी के गाउंस पहने।

परम्परा द ज्वेल्स की ओरिजिनल ज्वेलरी और शिव ज्वेलर के हुकुम सिंह राजपूती ट्रेडिशनल रॉयल ज्वेलरी ने मंच को और भी आकर्षक बनाया। फाइनलिस्ट्स का मेकअप और मेकओवर मैजेस्टिक मेकओवर्स की मधुर यादव ने संभाला, जबकि फैशन कोरियोग्राफी शाहरुख ने की। पूरे कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने बखूबी किया।

विजेता श्रेणी के अलावा 28 विशेष टाइटल्स भी दिए गए। इनमें शामिल हैं:

  • मिस राजस्थान 2026 टैलेंटेड: कुसुम सोनी
  • मिस राजस्थान 2026 बेस्ट पर्सनैलिटी: वंशिका नूनिया
  • मिस राजस्थान 2026 कॉन्फिडेंट: अक्षिता तंवर
  • मिस राजस्थान 2026 स्पार्कलिंग स्माइल: शगुन राठौड़
  • मिस राजस्थान 2026 रैंप वॉक: श्रुति नायक
  • मिस राजस्थान 2026 फोटोजेनिक: निहारिका माथुर
  • मिस राजस्थान 2026 इटरनल ब्यूटी: निहारिका राठौड़
  • मिस राजस्थान 2026 बेस्ट हेयर: अनमोल शेखावत
  • मिस राजस्थान 2026 आइकॉनिक आइज़: अनुष्का माथुर
  • मिस राजस्थान 2026 रेडिएंट स्किन: ज्योति चौधरी
  • मिस राजस्थान 2026 कंजेनियलिटी: मेघना चौधरी
  • मिस राजस्थान 2026 स्टाइल आइकन: सुहानी जैन
  • मिस राजस्थान 2026 ब्यूटी विद ब्रेन्स: प्रज्ञा चौधरी
  • मिस राजस्थान 2026 विवेशियस: प्राची हिंदुजा
  • मिस राजस्थान 2026 मल्टीमीडिया: आराध्या मदान
  • मिस राजस्थान 2026 टाइमलेस ब्यूटी: लक्षिता गोदारा
  • मिस राजस्थान 2026 बॉडी ब्यूटीफुल: दिव्यांशी जांगिड़
  • मिस राजस्थान 2026 फिटनेस फ्रीक: कोमल वर्मा
  • मिस राजस्थान 2026 राइजिंग स्टार: पलक शर्मा
  • मिस राजस्थान 2026 टॉप मॉडल: जान्हवी कुमावत
  • मिस राजस्थान 2026 ग्लैमरस: आशा जांगिड़
  • मिस राजस्थान 2026 बेस्ट इन स्पीच: श्रीजा गुप्ता
  • मिस राजस्थान 2026 डायनेमिक डीवा: वर्षा शर्मा
  • मिस राजस्थान 2026 करिश्मैटिक: नेहा हंसराजानी
  • स्टार ऑफ मिस राजस्थान 2026: श्रुति कुमारी
  • मिस राजस्थान 2026 ब्यूटी विद कॉज़: आस्था भुटानी
  • मिस राजस्थान 2026 रैविशिंग ब्यूटी: खुशी धिनवा
  • मिस राजस्थान 2026 एलोक्वेंट: शुभांगी शर्मा

यह आयोजन न सिर्फ सौंदर्य का उत्सव था बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और राजस्थानी संस्कृति को आगे बढ़ाने का माध्यम भी साबित हुआ। विजेता श्रीजा गुप्ता और अन्य टॉपर्स अब राज्य का प्रतिनिधित्व विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर करेंगी।

Kavita Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Editor

कविता चौधरी पिछले एक वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफ़स्टाइल जैसी विविध बीट्स पर काम किया है। सरल और प्रभावशाली लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाने में वे माहिर हैं।

Digital Archives

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu