बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश को एलएलबी और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स शुरू करने की दी मंजूरी

भारत की सर्वोच्च विधिक संस्था बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी बीसीआई ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस को शैक्षणिक सत्र 2025 से एल.एल.बी के 120 सीटों और 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम्स के 240 सीटों की पढ़ाई शुरू करने की औपचारिक मंज़ूरी दे दी है।

Correspondents
Correspondents Editorial Authority • 30 Mar, 2026Chief Editor
May 26, 2025 • 10:59 PM
Last Edited By:Kavita Choudhary (7 months ago)
ट
ट्रेंडिंग
NEWS CARD
Logo
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश को एलएलबी और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स शुरू करने की दी मंजूरी
“बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश को एलएलबी और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स शुरू करने की दी मंजूरी”
Favicon
Read more onhindi.patrikaplus.com
26 May 2025
https://hindi.patrikaplus.com/trending/bar-council-of-india-gives-approval-to-chandigarh-university-uttar-pradesh-to-start-llb-and-five-year-integrated-law-course
Copied
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश को एलएलबी और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स शुरू करने की दी मंजूरी
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश को एलएलबी और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स शुरू करने की दी मंजूरी

 लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत : भारत की सर्वोच्च विधिक संस्था बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी बीसीआई ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस को शैक्षणिक सत्र 2025 से एल.एल.बी के 120 सीटों और 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम्स के 240 सीटों की पढ़ाई शुरू करने की औपचारिक मंज़ूरी दे दी है। हाल ही में बीसीआई ने इस संबंध में यूनिवर्सिटी को स्वीकृति-पत्र भी जारी किया है। इस अहम मंज़ूरी के साथ, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश — जिसे भारत की पहली एआई-सपोर्टेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी माना गया है — अब विधि शिक्षा के क्षेत्र में भी आधिकारिक रूप से कदम रख चुकी है। यह मंज़ूरी इस बात को और मजबूत करती है कि यूनिवर्सिटी पारंपरिक कानून की समझ को आधुनिक तकनीकी कौशल और भविष्य की ज़रूरतों के साथ जोड़ने के अपने वादे पर काम कर रही है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के अधिकारी कैंपस में लॉ प्रोग्राम शुरू करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की गई अप्रूवल लैटर के साथ

सीयू उत्तर प्रदेश के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज़ के अंतर्गत अब तीन प्रमुख पाठ्यक्रम संचालित होंगे – बी.ए. एल.एल.बी (ऑनर्स), बी.बी.ए. एल.एल.बी (ऑनर्स) और तीन वर्षीय एल.एल.बी प्रोग्राम। ये सभी कोर्स इस प्रकार डिज़ाइन किए गए हैं कि वे छात्र-छात्राओँ को कानूनी सिद्धांतों, 21वीं सदी की तकनीकी दक्षताओं, और वैश्विक दृष्टिकोण से युक्त एक समग्र शिक्षा प्रदान करें। इन कोर्सो में क्रिमिनल लॉ, सिविल लॉ, टैक्सेशन लॉ, कॉरपोरेट लॉ, इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन, साइबर लॉ, आई.टी. लॉ, और ई-कॉमर्स लॉ जैसे समसामयिक विषयों को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त, यूनिवर्सिटी अपने लॉ छात्रों को एआई से जुड़े टूल्स का भी प्रशिक्षण देगी, जैसे कि लेक्सिस नेक्सिस, एवरनोट और एआई लॉयर। ये टूल्स उन्हें आधुनिक कानूनी दुनिया में डिजिटल रूप से दक्ष बनाएंगे।

Correspondents

Correspondents Editorial Authority • 30 Mar, 2026Chief Editor

समाचारों की सटीकता और निष्पक्षता के लिए समर्पित, Patrika Plus के संवाददाता टीम हर क्षेत्र से ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी आप तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। देश-दुनिया की हलचलों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना हमारा उद्देश्य है।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter