एआई+ ने लॉन्च किया लैपटॉप की ताकत और टैबलेट की सुविधा का नया संगम: “लैपटैब”

2026 के पहले क्वॉटर में लॉन्च होगा काम और मनोरंजन के बीच सहज बदलाव “लैपटैब” तीन साइज़िज़ में

Correspondents
Correspondents Editorial Authority • 30 Mar, 2026Chief Editor
November 27, 2025 • 11:00 PM
ट
टेक अपडेट
NEWS CARD
Logo
एआई+ ने लॉन्च किया लैपटॉप की ताकत और टैबलेट की सुविधा का नया संगम: “लैपटैब”
“एआई+ ने लॉन्च किया लैपटॉप की ताकत और टैबलेट की सुविधा का नया संगम: “लैपटैब””
Favicon
Read more onhindi.patrikaplus.com
27 Nov 2025
https://hindi.patrikaplus.com/tech/ai-launches-new-confluence-of-laptop-power-and-tablet-convenience-laptab
Copied
एआई+ ने लॉन्च किया लैपटॉप की ताकत और टैबलेट की सुविधा का नया संगम: “लैपटैब”
एआई+ ने लॉन्च किया लैपटॉप की ताकत और टैबलेट की सुविधा का नया संगम: “लैपटैब”

जयपुर — भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ते टेक्नोलॉजी ब्रांड एआई+ ने आज “एआई+ लैपटैब” लॉन्च किया — एक नई श्रेणी का स्मार्ट डिवाइस, जो लैपटॉप की उत्पादकता और टैबलेट की पोर्टेबिलिटी को एक साथ जोड़ता है। भारत के हाइब्रिड जेनरेशन—सीखने वालों, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स—की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह लैपटैब तीन साइज़ में उपलब्ध होगा: 11”, 12” और 13”, तथा इसके साथ कीबोर्ड और स्टायलस सपोर्ट भी मिलेगा। यह 2026 के पहले क्वॉटर से फ्लिपकार्ट और एआई+ के रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से पूरे देश में उपलब्ध होगा।

यह लॉन्च एआई+ के दूसरे बड़े हार्डवेयर एक्सपेंशन को दर्शाता है, इससे पहले एआई+ स्मार्टफोन ने छह महीनों में 1 मिलियन यूज़र्स का आंकड़ा पार कर मार्केट में अपनी मज़बूत पहचान बनाई थी। इसके साथ ही एआई+ ने भारत के स्वदेशी टेक इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। एआई+ लैपटैब का मुख्य सिद्धांत है—एक ही डिवाइस सब कुछ कर सके। वर्चुअल क्लासेस अटेंड करने से लेकर प्रेज़ेंटेशन एडिट करने तक, शोज़ देखने से लेकर चलते-फिरते आइडिया नोट करने तक—यूज़र अब बिना डिवाइस बदले काम और मनोरंजन के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे।

पारंपरिक टैबलेट्स, जो मोबाइल ओएस की सीमाओं में बंधे हैं, लैपटैब उनसे आगे बढ़कर नेक्स्टक्यू ओएस पर चलता है, जिसमें एक समर्पित पीसी मोड मिलता है। यह यूज़र को मल्टी-विंडो ऑपरेशन, डॉक्युमेंट मैनेजमेंट और लंबा लिखने-पढ़ने का एकदम पारंपरिक लैपटॉप जैसा अनुभव देता है—वो भी बिना भारी-भरकम डिवाइस के। नेक्स्टक्यू ओएस का प्राइवेसी-फर्स्ट ढांचा यह सुनिश्चित करता है कि डिवाइस में कोई अनावश्यक ब्लॉटवार या ट्रैकर न हो, और डेटा पर पूरा नियंत्रण सिर्फ यूज़र के पास ही हो—यानी भरोसा लंबे समय का, न कि सिर्फ दिखावे का।

Correspondents

Correspondents Editorial Authority • 30 Mar, 2026Chief Editor

समाचारों की सटीकता और निष्पक्षता के लिए समर्पित, Patrika Plus के संवाददाता टीम हर क्षेत्र से ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी आप तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। देश-दुनिया की हलचलों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना हमारा उद्देश्य है।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter