दोस्ती के जश्न में सजा स्वाद का खास संगम, हयात प्लेस भोपाल में मना 'द फ्रेंडशिप फीस्ट'

हयात प्लेस भोपाल का फ्रेंडशिप डे स्पेशल ब्रंच ‘द फ्रेंडशिप फीस्ट’ मेहमानों के लिए स्वाद, मनोरंजन और दोस्ती का खास जश्न बन गया।

Kavita Choudhary
Kavita Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Editor
Aug 5, 2026 • 9:24 PM | Bhopal
P
Patrika Plus Hindi
BREAKING
Kavita Choudhary
Kavita Choudhary
2 hours ago
दोस्ती के जश्न में सजा स्वाद का खास संगम, हयात प्लेस भोपाल में मना 'द फ्रेंडशिप फीस्ट'
, हयात प्लेस भोपाल में मना 'द फ्रेंडशिप फीस्ट'
हयात प्लेस भोपाल का फ्रेंडशिप डे स्पेशल ब्रंच ‘द फ्रेंडशिप फीस्ट’ मेहमानों के लिए स्वाद, मनोरंजन और दोस्ती का खास जश्न बन गया।
Full Story: https://hindi.patrikaplus.com/s/4cc383
https://hindi.patrikaplus.com/s/4cc383
Copied
दोस्ती के जश्न में सजा स्वाद का खास संगम, हयात प्लेस भोपाल में मना 'द फ्रेंडशिप फीस्ट'
दोस्ती के जश्न में सजा स्वाद का खास संगम, हयात प्लेस भोपाल में मना 'द फ्रेंडशिप फीस्ट'

भोपाल: हयात प्लेस भोपाल ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर 'द फ्रेंडशिप फीस्ट' ब्रंच का आयोजन कर शहरवासियों के दिन को यादगार बना दिया। इस मौके पर दोस्तों और परिवारों ने स्वादिष्ट व्यंजनों, मजेदार एक्टिविटीज, लाइव एंटरटेनमेंट और यादगार पलों का भरपूर आनंद लिया।

इस खास आयोजन में बड़ी संख्या में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ दोस्ती का जश्न मनाने पहुँचे। पूरे आयोजन के दौरान माहौल उत्साह और खुशियों से भरा रहा। मेहमानों के लिए इंस्टेंट पोलारॉइड फोटो कॉर्नर, फ्रेंडशिप वॉल और रोल योर लक जैसी मजेदार एक्टिविटीज रखी गई थीं। वहीं, लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस ने पूरे दोपहर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

यादगार बना स्वाद का खास अनुभव

द फ्रेंडशिप फीस्ट में भारतीय, एशियन और मैक्सिकन व्यंजनों का शानदार बुफे परोसा गया, जिसे हयात प्लेस भोपाल की क्यूलिनरी टीम ने खास तौर पर तैयार किया था। मेहमानों ने कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ खास पेय पदार्थों और लजीज डेजर्ट्स का भी आनंद लिया, जिसने पूरे खाने के अनुभव को और खास बना दिया।

ब्रंच को और ताजगीभरा बनाने के लिए होटल की ओर से ताजे फलों, हर्ब्स और प्राकृतिक सामग्री से तैयार किए गए खास हाउस-मेड डिटॉक्स वॉटर भी परोसे गए। मेहमानों ने लेमन मिंट डिटॉक्स वॉटर, ककड़ी लेमन डिटॉक्स वॉटर, ऑरेंज जिंजर डिटॉक्स वॉटर और एप्पल सिनेमन डिटॉक्स वॉटर का भरपूर आनंद लिया। इन ताजगीभरे पेय पदार्थों ने बुफे के स्वाद को और बढ़ाने के साथ मेहमानों को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटेड भी रखा।

खास तौर पर तैयार की गई एक्टिविटीज, शानदार खाने और गर्मजोशी भरी मेजबानी को मेहमानों ने खूब पसंद किया। दोस्तों और परिवार के साथ बिताए गए इन खूबसूरत पलों ने इस फ्रेंडशिप डे को सभी के लिए यादगार बना दिया। पूरे आयोजन में हयात प्लेस भोपाल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह ऐसे खास अवसरों को यादगार बनाने के लिए हमेशा नई और शानदार पहल करता है।

अपनी बेहतरीन मेजबानी, खास डाइनिंग अनुभव और यादगार आयोजनों के जरिए हयात प्लेस भोपाल लगातार ऐसे मौके तैयार करता है, जहाँ लोग अपने अपनों के साथ मिलकर जिंदगी के खूबसूरत पलों का जश्न मना सकें।

Kavita Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Editor

कविता चौधरी पिछले एक वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफ़स्टाइल जैसी विविध बीट्स पर काम किया है। सरल और प्रभावशाली लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाने में वे माहिर हैं।

Digital Archives

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu