‘द नर्मदा स्टोरी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार, टैक्स फ्री करने की उठी मांग

भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में रिलीज हुई फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' ने पहले दिन ही थिएटर हाउसफुल कर दिए। स्पेशल स्क्रीनिंग में सिमाला प्रसाद और स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों के साथ फिल्म देखी, सामाजिक संदेश की सराहना हुई।

Kavita Choudhary
Kavita Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Editor
Jun 13, 2026 • 8:18 PM
P
Patrika Plus Hindi
BREAKING
Kavita Choudhary
Kavita Choudhary
11 days ago
‘द नर्मदा स्टोरी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार, टैक्स फ्री करने की उठी मांग
यार, टैक्स फ्री करने की उठी मांग
भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में रिलीज हुई फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' ने पहले दिन ही थिएटर हाउसफुल कर दिए। स्पेशल स्क्रीनिंग में सिमाला प्रसाद और स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों के साथ फिल्म देखी, सामाजिक संदेश की सराहना हुई।
Full Story: https://hindi.patrikaplus.com/s/bfe510
https://hindi.patrikaplus.com/s/bfe510
Copied
‘द नर्मदा स्टोरी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार, टैक्स फ्री करने की उठी मांग
‘द नर्मदा स्टोरी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार, टैक्स फ्री करने की उठी मांग

भोपाल समेत कई जिलों में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित, पहले दिन ही कई थियेटर हाउसफुल

भोपाल, मध्य प्रदेश।  शुक्रवार को रिलीज़ हुई बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' ने पहले ही दिन मप्र में धूम मचा दी। कई जिलों में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई जबकि कई जिलों में सिनेमाहॉल हाउसफुल रहे। भोपाल के सिनेपोलिस, आशिमा मॉल मल्टीप्लेक्स में आयोजित की गई स्क्रीनिंग में कॉलेज के बच्चों, पुलिसजनों के परिजन एवंफ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री और रीयल आईपीएस अधिकारी  सिमाला प्रसाद भी  उपस्थित रहीं। उन्होंने दर्शकों के साथ फ़िल्म देखी और कार्यक्रम के दौरान उपस्थित परिवारों से संवाद भी किया। इस दौरान फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाने वाले मप्र के कलाकार इश्तेयाक खान भी उपस्थित रहे। द नर्मदा स्टोरी की समीक्षकों ने जबर्दस्त प्रशंसा की है और इस फिल्म को चार स्टार तक मिले हैं। स्क्रीनिंग में मौजूद पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों ने फ़िल्म की कहानी, भावनात्मक पक्ष और सामाजिक संदेश की सराहना की।स्क्रीनिंग में मध्य प्रदेश से जुड़े कई स्थानीय कलाकार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने फ़िल्म निर्माण में प्रदेश की भागीदारी और स्थानीय प्रतिभाओं को मिले अवसरों पर खुशी व्यक्त की। फ़िल्म की शूटिंग भी मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों में की गई है, जिसके कारण प्रदेश के दर्शकों के बीच इसे लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।  

फिल्म के निर्देशक ज़ैग़म इमाम का कहना है कि फिल्म मप्र के लिए कई मायनों में खास है। इसमें पहली बार मप्र के इतने ढेर सारे कलाकार साथ में काम कर रहे हैं। मप्र की रीयल लोकेशंस असली नामाों के साथ इस्तेमाल की गई जबकि ये पहली बार है जब किसी आदिवासी महिला के मजबूत किरदार को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। ये सबकुछ इस फिल्म को खास बनाते हैं। 

 मप्र के नर्मदापुरम के रहने वाले और फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कलाकार शरद सिंह का कहना था फिल्म के रिलीज होने से पूरे जिले में त्यौहार जैसा माहौल है। दर्शक लाइन लगाकर फिल्म के टिकट खरीद रहे हैं। हमारी मांग है कि फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए ताकि यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके।  इंदौर, इटारसी, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर में हुई स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने फ़िल्म में दिखाए गए पुलिस व्यवस्था, सामाजिक चुनौतियों और मानवीय रिश्तों के चित्रण को सराहा। कई परिवारों ने इसे एक ऐसी फ़िल्म बताया जो मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। ‘द नर्मदा स्टोरी’ रियल लाइफ़ घटनाओं से प्रेरित एक क्राइम-थ्रिलर है, जिसमें रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी, शरद सिंह, अश्विनी कालसेकर, सिमाला प्रसाद, अंजलि पाटिल, ज़रीना वहाब, इश्तियाक़ ख़ान और सदानंद पाटिल जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आते हैं।

Kavita Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Editor

कविता चौधरी पिछले एक वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफ़स्टाइल जैसी विविध बीट्स पर काम किया है। सरल और प्रभावशाली लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाने में वे माहिर हैं।

Digital Archives

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu