वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 'युवा रोजगार मेला'

वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘युवा रोजगार मेला’ का सफल आयोजन किया गया।

Correspondents
Correspondents Editorial Authority • 30 Mar, 2026Chief Editor
June 10, 2025 • 10:59 PM
Last Edited By:Kavita Choudhary (7 months ago)
ट
ट्रेंडिंग
NEWS CARD
Logo
वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 'युवा रोजगार मेला'
“वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 'युवा रोजगार मेला'”
Favicon
Read more onhindi.patrikaplus.com
10 Jun 2025
https://hindi.patrikaplus.com/trending/yuva-rojgar-mela-jaipur-vedanta-foundation-vgu
Copied
वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 'युवा रोजगार मेला'
वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 'युवा रोजगार मेला'

युवा रोजगार मेला' की शृंखला का जयपुर में सफल समापन, 1000 से अधिक युवाओं ने की शिरकत

जयपुर, 10 जून। वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘युवा रोजगार मेला’ का सफल आयोजन किया गया, जो युवाओं को रोजगार दिलाने की एक विशेष ड्राइव का हिस्सा था। इस अभियान के अंतर्गत कुल पाँच स्थानों पर रोजगार मेले आयोजित किए जा चुके हैं। जयपुर में आयोजित इस मेले में 1000 से अधिक युवाओं ने पहुंचकर रोजगार मेले की शोभा बढ़ाई। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर देश की आर्थिक प्रगति में भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है।

इस युवा रोजगार मेला ड्राइव की शुरुआत 27 मई को के रींगस स्थित वेदांता पीजी गर्ल्स कॉलेज से हुई, जहाँ स्थानीय युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। इसके बाद यह मेला क्रमशः सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल प्रतापनगर, सांगानेर, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल, सी-स्कीम और बियानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में आयोजित किया गया। इन सभी आयोजनों में युवाओं की खासी भागीदारी देखने को मिली और उनमें से अनेक को मौके पर ही जॉब ऑफर दिए गए। मेले में आईटी, आईटीईएस, बैंकिंग एवं बीमा, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और प्रतिभाशाली युवाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान किया। 

Correspondents

Correspondents Editorial Authority • 30 Mar, 2026Chief Editor

समाचारों की सटीकता और निष्पक्षता के लिए समर्पित, Patrika Plus के संवाददाता टीम हर क्षेत्र से ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी आप तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। देश-दुनिया की हलचलों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना हमारा उद्देश्य है।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter