चहल अकादमी द्वारा एजुकेशन विद अ चेंज थीम पर यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए आयोजित हुआ भव्य सेमिनार

राजधानी जयपुर में रविवार को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में चहल अकादमी की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया।

Correspondents
Correspondents Editorial Authority • 30 Mar, 2026Chief Editor
September 11, 2025 • 11:01 PM
Last Edited By:Kavita Choudhary (7 months ago)
ट
ट्रेंडिंग
NEWS CARD
Logo
चहल अकादमी द्वारा एजुकेशन विद अ चेंज थीम पर यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए आयोजित हुआ भव्य सेमिनार
“चहल अकादमी द्वारा एजुकेशन विद अ चेंज थीम पर यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए आयोजित हुआ भव्य सेमिनार”
Favicon
Read more onhindi.patrikaplus.com
11 Sep 2025
https://hindi.patrikaplus.com/trending/upsc-seminar-chahal-academy
Copied
चहल अकादमी द्वारा एजुकेशन विद अ चेंज थीम पर यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए आयोजित हुआ भव्य सेमिनार
चहल अकादमी द्वारा एजुकेशन विद अ चेंज थीम पर यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए आयोजित हुआ भव्य सेमिनार

राजधानी जयपुर में रविवार को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में चहल अकादमी की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एवं विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई करने देश के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर एवं यूपीएससी शिक्षक अवध ओझा ने शिरकत की। 

चहल अकादमी के फाउंडर यश चौधरी ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। आज इस कार्यक्रम में भारत के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं यूपीएससी शिक्षक अवध ओझा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस सेमिनार में राजस्थान के विभिन्न शहरों से लगभग 2500 छात्रों ने भाग लिया है। सेमिनार में सत्र के दौरान पढ़ाई करते समय ध्यान भटकाव से कैसे बचें, तैयारी की प्रभावी रणनीतियाँ, आजकल के आधुनिक समय में बच्चों के ऊपर बढ़ता हुआ शिक्षा का प्रेशर, पढ़ाई एवं पेपर से संबंधित उपयोगी टिप्स इत्यादि पर प्रकाश डाला गया।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम स्थल पर एक रोमांचक घोषणा भी की गई, जिसका विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। घोषणा के दौरान अवध ओझा ने बताया कि वह चहल अकादमी के साथ में लंबे समय तक जुड़कर कार्य करेंगे और अपना समय व ज्ञान इस अकादमी के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे। इस इवेंट का मैनेजमेंट बड़ी ही सफलतापूर्वक तरीके से हर्षिका पारीक की डिजिटल मीडिया कंपनी एरिस इंडिया द्वारा किया गया।

Correspondents

Correspondents Editorial Authority • 30 Mar, 2026Chief Editor

समाचारों की सटीकता और निष्पक्षता के लिए समर्पित, Patrika Plus के संवाददाता टीम हर क्षेत्र से ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी आप तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। देश-दुनिया की हलचलों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना हमारा उद्देश्य है।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter