हेरिटेज किड्स फैशन शो: ग्रूमिंग सेशन से निखरी बच्चों की पर्सनैलिटी

हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 का रोमांचक आयोजन, जहां ग्रूमिंग सेशन ने बच्चों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Kavita Choudhary
Kavita Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Editor
Jun 28, 2026 • 4:23 PM | जयपुर
P
Patrika Plus Hindi
BREAKING
Kavita Choudhary
Kavita Choudhary
2 hours ago
हेरिटेज किड्स फैशन शो: ग्रूमिंग सेशन से निखरी बच्चों की पर्सनैलिटी
निखरी बच्चों की पर्सनैलिटी
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 का रोमांचक आयोजन, जहां ग्रूमिंग सेशन ने बच्चों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
Full Story: https://hindi.patrikaplus.com/s/19c017
https://hindi.patrikaplus.com/s/19c017
Copied
हेरिटेज किड्स फैशन शो: ग्रूमिंग सेशन से निखरी बच्चों की पर्सनैलिटी
हेरिटेज किड्स फैशन शो: ग्रूमिंग सेशन से निखरी बच्चों की पर्सनैलिटी

हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन–5 के दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन शनिवार को निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में शुरू हुए। इन सेशन्स में 1 से 16 वर्ष तक के नन्हे प्रतिभागियों को फैशन, रैंप वॉक, डांस और स्टेज प्रेजेंस से जुड़ी प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है। पहले दिन बच्चों की मासूम शरारतों, आत्मविश्वास और स्टाइल ने पूरे सेशन को यादगार बना दिया। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें फिनाले के लिए आत्मविश्वास से भरपूर तैयार करना रहा। कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, जीवन, विपिन, अंकिता सहित अन्य मौजूद रहे। 

मेकअप व ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ने बच्चों और उनके अभिभावकों को ग्रूमिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए और सादगी के साथ स्टाइल की अहमियत समझाई। स्किन केयर, हेयर स्टाइल और स्टेज लुक पर खास ध्यान दिया गया, ताकि बच्चे अपनी उम्र के अनुरूप नेचुरल व कॉन्फिडेंट नजर आएं।

बच्चों ने सीखी रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां

एलीट मिस राजस्थान 2025 की टॉप फाइनलिस्ट व ग्रूमिंग एक्सपर्ट  शगुन भारद्वाज ने बच्चों को रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां सिखाईं। रैंप पर चलते नन्हे कदम, मुस्कान के साथ दिए गए पोज़ और आत्मविश्वास से भरी चाल ने सभी का दिल जीत लिया। डांस सेशन में बच्चों को बॉडी मूवमेंट, एक्सप्रेशन और रिदम की ट्रेनिंग दी गई, जिसे उन्होंने खेल-खेल में खूब एंजॉय किया।

आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि बच्चों को कैमरे के सामने सहज रहने, सही एंगल में पोज़ देने और आंखों के एक्सप्रेशन से भाव व्यक्त करने की ट्रेनिंग भी दी गई, जिससे उनका कैमरा फेस करने का डर खत्म हुआ और स्टेज प्रेजेंस और मजबूत हुई।

अनन्य सोच एनजीओ के तत्वावधान में आयोजित इस शो का भव्य फिनाले 3 जुलाई को जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में होगा, जहां नन्हे सितारे अपने टैलेंट, स्टाइल और कॉन्फिडेंस से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।

bolt लेटेस्ट ख़बरें

flash_on
हेरिटेज किड्स फैशन शो: ग्रूमिंग सेशन से निखरी बच्चों की पर्सनैलिटी
NEW
flash_on
Purple Walk for Hope: कर्टेन रेजर फॉर एब्डोमिनल कैंसर डे कई शहरों में चला अभियान, 19 मई वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के प्रति जागरूकता पर ज़ोर
flash_on
श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर एवं राकेश राठी प्रोडक्शन का “कागज़ की कश्ती” कार्यक्रम भव्य एवं यादगार रहा
flash_on
राजकुमार गुप्ता की पेबल आर्ट प्रदर्शनी: जब बेजान पत्थरों ने जीवंत की भावनाएं, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
flash_on
राजस्थान में कैंसर देखभाल का नया अध्याय: मानकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यशाला
flash_on
रामदेवरा में सर्व समाज का अनूठा एकता संगम: मारवाड़ महासम्मेलन में जल कलश से लिया जातिवाद के खात्मे का संकल्प

इसके अलावा, ग्रूमिंग पार्टनर DnD Beauty Lounge, निर्माण नगर ने 27 जून को विशेष किड्स पैंपरिंग सेशन भी आयोजित किया, जिसमें हेयरकट, फेस डी-टैन और स्टाइलिंग जैसी सुविधाएं शामिल रहीं।

Kavita Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Editor

कविता चौधरी पिछले एक वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफ़स्टाइल जैसी विविध बीट्स पर काम किया है। सरल और प्रभावशाली लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाने में वे माहिर हैं।

Digital Archives

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu