अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026: जयपुर में विजेताओं को सौंपी गईं कारें, स्कूटी और नकद पुरस्कार

जयपुर के होटल प्राइम सफारी में अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के लाइव पुरस्कार समारोह में 3 कार, 5 स्कूटी और 22 प्रतिभागियों को 11 हजार रुपये नकद दिए गए। आयोजकों ने पारदर्शिता पर बल दिया।

Kavita Choudhary
Kavita Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editor
February 14, 2026 • 10:58 PM
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026: जयपुर में विजेताओं को सौंपी गईं कारें, स्कूटी और नकद पुरस्कार
“अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026: जयपुर में विजेताओं को सौंपी गईं कारें, स्कूटी और नकद पुरस्कार”
Favicon
Read more onhindi.patrikaplus.com
14 Feb 2026
https://hindi.patrikaplus.com/lifestyle/ananta-miss-india-glam-2026-winners-prize-distribution-jaipur
Copied
अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026: जयपुर में विजेताओं को सौंपी गईं कारें, स्कूटी और नकद पुरस्कार
अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026: जयपुर में विजेताओं को सौंपी गईं कारें, स्कूटी और नकद पुरस्कार

जयपुर। पिछले कुछ समय से राजस्थान की राजधानी ब्यूटी पेजेंट की गूंज से गूंज रही है। गुरुवार को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के निकट होटल प्राइम सफारी में अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। फर्स्ट इंडिया और भारत 24 चैनल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 3 कार, 5 स्कूटी और 22 प्रतिभागियों को 11-11 हजार रुपये नकद पुरस्कार के रूप में सौंपे गए।

आयोजक पवन टांक और शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने इस मौके पर स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता के दौरान ही सभी पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई थी। अब उस घोषणा को हकीकत में बदलने के लिए एक खुला, पारदर्शी और भव्य समारोह रखा गया। पवन टांक ने कहा, “हमारा मकसद सिर्फ एक प्रतियोगिता करवाना नहीं था, बल्कि उन लड़कियों को मजबूत सहारा देना था जो मंच पर आकर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। हमने जो वादा किया था, उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाया है।”

कार्यक्रम में कई खास मेहमान मौजूद रहे। इनमें डॉ. एचसी गणेशिया, पवन गोयल, राघव गोयल, जेडी माहेश्वरी, शिव सिंह शेखावत, सोहित टेलर, अनुराग रूनवाल और प्रशांत पोद्दार जैसे नाम शामिल थे। इनकी मौजूदगी ने आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया। मंच पर विजेताओं, रनर-अप्स और विभिन्न सब-टाइटल धारकों को सम्मानित किया गया। इसके बाद मॉडल्स ने डांस, गायन और मिमिक्री जैसी प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल उत्सव की तरह हो गया। प्रतिभागी एक-दूसरे को बधाई देते, फोटो खिंचवाते और इस सफलता को सेलिब्रेट करते नजर आए।

Kavita Choudhary

Kavita Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editor

कविता चौधरी पिछले एक वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफ़स्टाइल जैसी विविध बीट्स पर काम किया है। सरल और प्रभावशाली लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाने में वे माहिर हैं।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter