मारवाड़ी यूनिवर्सिटी बना डेमोक्रेटिक डायलॉग का मंच, राजकोट में यूथ पार्टिसिपेशन पर नेशनल मंथन

राजकोट में मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने यूथ एंड डेमोक्रेसी कॉन्फ्रेंस 2026 आयोजित की। 20+ देशों के युवा नेताओं ने लोकतंत्र के नवीनीकरण पर चर्चा की।

Kavita Choudhary
Kavita Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Editor
Mar 2, 2026 • 12:02 AM
P
Patrika Plus Hindi
BREAKING
Kavita Choudhary
Kavita Choudhary
3 months ago
मारवाड़ी यूनिवर्सिटी बना डेमोक्रेटिक डायलॉग का मंच, राजकोट में यूथ पार्टिसिपेशन पर नेशनल मंथन
लॉग का मंच, राजकोट में यूथ पार्टिसिपेशन पर नेशनल मंथन
राजकोट में मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने यूथ एंड डेमोक्रेसी कॉन्फ्रेंस 2026 आयोजित की। 20+ देशों के युवा नेताओं ने लोकतंत्र के नवीनीकरण पर चर्चा की।
Full Story: https://hindi.patrikaplus.com/india/marwadi-university-youth-democracy-conference-rajkot
https://hindi.patrikaplus.com/india/marwadi-university-youth-democracy-conference-rajkot
Copied
मारवाड़ी यूनिवर्सिटी बना डेमोक्रेटिक डायलॉग का मंच, राजकोट में यूथ पार्टिसिपेशन पर नेशनल मंथन
मारवाड़ी यूनिवर्सिटी बना डेमोक्रेटिक डायलॉग का मंच, राजकोट में यूथ पार्टिसिपेशन पर नेशनल मंथन

राजकोट: देश की युवा आबादी को डेमोक्रेटिक सिस्टम से जोड़ने और पॉलिसी मेकिंग को  मेनस्ट्रीम में लाने के उद्देश्य से मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय ‘यूथ एंड डेमोक्रेसी कॉन्फ्रेंस 2026’ का सफल आयोजन किया गया। “ब्रिजिंग पार्टिसिपेशन एंड पावर” थीम पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से पॉलिसीमेकर्स, स्कॉलर्स, स्टूडेंट लीडर्स और पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव्स ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय ‘यूथ एंड डेमोक्रेसी कॉन्फ्रेंस की  थीम “21वीं सदी में यूथ, पावर और डेमोक्रेटिक रिन्यूअल” रहा। लोकसभा सांसद (राजकोट) परशोत्तम रूपाला ने कीनोट एड्रेस में कहा कि डेमोक्रेसी की स्ट्रेंथ यूथ एंगेजमेंट से ही बढ़ती है। उन्होंने अपने पॉलिटिकल एक्सपीरियंस साझा करते हुए युवाओं को इलेक्टोरल पॉलिटिक्स में एक्टिव रोल निभाने का मैसेज दिया।

जम्मू-कश्मीर की विधायक देवयानी देवेंद्र सिंह राणा ने फायरसाइड चैट के दौरान कहा कि यूथ को सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि डिसीजन मेकर बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने जेनरेशनल ट्रांजिशन, पॉलिटिकल रिस्पॉन्सिबिलिटी और स्टेट पॉलिटिक्स में यूथ रिप्रेजेंटेशन पर भी विस्तार से बात की। वहीं त्रिपुरा के विधायक पॉल डांगशु ने नॉर्थ-ईस्ट रीजन में उभरते यूथ लीडरशिप मॉडल पर अपने विचार रखे।

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के  ट्रस्टी जीत मारवाड़ी ने कहा, “आज युवा डिजिटल स्पेस, कैंपस एक्टिविज्म और ग्रासरूट प्रोटेस्ट्स में बेहद सक्रिय हैं, लेकिन औपचारिक लेजिस्लेटिव बॉडीज़ में उनकी भागीदारी अब भी सीमित है। इस दो दिवसीय आयोजन में युवा भागीदारी को बाधित करने वाली स्ट्रक्चरल बैरियर्स की पहचान की गई। साथ ही एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्नोलॉजिकल रिफॉर्म्स की आवश्यकता, लोकल गवर्नेंस को परिवर्तन के केंद्र के रूप में मजबूत करने और सीमाओं से परे युवा राजनीति के बढ़ते इंटरकनेक्शन पर गंभीर चर्चा हुई। हमारा उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक संवाद तक सीमित न रहकर स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स पर फोकस करना है।”

सम्मेलन में ‘क्राइसिस ऑफ रिप्रेजेंटेशन एंड सिस्टमिक बैरियर्स’, ‘सिविक एजुकेशन एंड पॉलिटिकल सोशलाइजेशन’, ‘मार्जिनलाइज्ड वॉइसेज़: ट्राइबल गवर्नेंस एंड वुमन इन पॉलिटिक्स’, ‘डिजिटल पॉलिटिक्स, स्ट्रैटेजी एंड इंटरनेशनल एक्टिविज्म’, ‘ग्लोबल डेमोग्राफिक्स, क्लाइमेट एंड पॉलिसी इनोवेशंस’ तथा ‘फ्यूचर आउटलुक: सफरेज एंड पोस्ट-प्रोटेस्ट एक्शंस’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन और सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

कोनराड-एडेनावर-श्टिफ्टुंग इंडिया और सेंटर फॉर यूथ पॉलिसी के सहयोग से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में स्कॉलर्स, पॉलिसीमेकर्स, एडमिनिस्ट्रेटर्स, स्टूडेंट लीडर्स और इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स ने भाग लिया। सभी ने डेमोक्रेटिक सिस्टम में युवाओं की भागीदारी के भविष्य पर गंभीर मंथन करते हुए इसे और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाने की दिशा में सुझाव साझा किए।

bolt लेटेस्ट ख़बरें

flash_on
Purple Walk for Hope: कर्टेन रेजर फॉर एब्डोमिनल कैंसर डे कई शहरों में चला अभियान, 19 मई वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के प्रति जागरूकता पर ज़ोर
NEW
flash_on
श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर एवं राकेश राठी प्रोडक्शन का “कागज़ की कश्ती” कार्यक्रम भव्य एवं यादगार रहा
flash_on
राजकुमार गुप्ता की पेबल आर्ट प्रदर्शनी: जब बेजान पत्थरों ने जीवंत की भावनाएं, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
flash_on
राजस्थान में कैंसर देखभाल का नया अध्याय: मानकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यशाला
flash_on
रामदेवरा में सर्व समाज का अनूठा एकता संगम: मारवाड़ महासम्मेलन में जल कलश से लिया जातिवाद के खात्मे का संकल्प
flash_on
महिला सुरक्षा पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला: 'संसद में गुमराह, पीड़ितों को मिलते हैं बंद दरवाज़े'

Kavita Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Editor

कविता चौधरी पिछले एक वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफ़स्टाइल जैसी विविध बीट्स पर काम किया है। सरल और प्रभावशाली लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाने में वे माहिर हैं।

Digital Archives

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu