कॉर्पोरेट क्रिकेट का महासंग्राम: RCPL सीजन–3 फाइनल जयपुर में
राजस्थान कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (RCPL) सीजन–3 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला कल, 3 जनवरी को जयपुर के C3 क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।



इस खिताबी मुकाबले में रॉयल रेंजर्स और G.O.A.T की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनोज राजोरिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं, विशेष अतिथि के तौर पर आरती सिंह तंवर, पुलिस इंस्पेक्टर, राजस्थान पुलिस भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
लीग के सह-आयोजक कुलदीप सिंह ने बताया कि आरसीपीएल का मुख्य उद्देश्य कॉर्पोरेट क्रिकेट को एक पेशेवर मंच प्रदान करना और खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के माध्यम से कॉर्पोरेट क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है।







































