चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने टॉप 24 ग्लोबल और इंडियन मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किया एमओयू

आज दुनिया एक ऐसे तकनीकी युग में प्रवेश कर चुकी है जहाँ एआई की तेज़ प्रगति ने अभूतपूर्व अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। ऐसे में यह ज़रूरी हो जाता है कि भारत का युवा वर्ग इस बदलाव के साथ सिर्फ कदम मिलाकर न चले, बल्कि एक कदम आगे रहे।

Correspondents
Correspondents Editorial Authority • 30 Mar, 2026Chief Editor
May 12, 2025 • 10:55 PM
Last Edited By:Kavita Choudhary (7 months ago)
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने टॉप 24 ग्लोबल और इंडियन मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किया एमओयू
“चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने टॉप 24 ग्लोबल और इंडियन मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किया एमओयू”
Favicon
Read more onhindi.patrikaplus.com
12 May 2025
https://hindi.patrikaplus.com/business/chandigarh-university-lucknow-signed-mou-with-top-24-global-and-indian-multinational-companies
Copied
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने टॉप 24 ग्लोबल और इंडियन मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किया एमओयू
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने टॉप 24 ग्लोबल और इंडियन मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किया एमओयू

लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत : आज दुनिया एक ऐसे तकनीकी युग में प्रवेश कर चुकी है जहाँ एआई की तेज़ प्रगति ने अभूतपूर्व अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। ऐसे में यह ज़रूरी हो जाता है कि भारत का युवा वर्ग इस बदलाव के साथ सिर्फ कदम मिलाकर न चले, बल्कि एक कदम आगे रहे। एआई जैसी तेज़ी से बदलती तकनीकों के साथ तालमेल बिठाने के लिए युवाओं को आधुनिक कौशल और समग्र तकनीकी शिक्षा की ज़रूरत है। जिसको ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने न केवल एआई-सपोर्टेड मल्टीडिस्पिलनरी शिक्षा को अपनाकर एक दूरदर्शी कदम उठाया है, बल्कि उभरती हुई तकनीकों जैसे एआई और मशीन लर्निंग (एमएल), साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स और फिनटेक पर केंद्रित नेक्सट जनरेशन प्रोग्राम के लिए ग्लोबल और इंडियन इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ रणनीतिक साझेदारियाँ भी स्थापित की हैं। यह पहल आने वाले समय में लाखों नौकरियों का सृजन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगी।

सीआईआई, लखनऊ में इंडस्ट्री एकेडेमिया एकॉर्ड हस्ताक्षर समारोह के दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ के साथ अपने समझौता ज्ञापनों (एमओयू ) को दिखाते ग्लोबल और भारतीय कंपनियों के अधिकारी

इंडस्ट्री – कोलैबोरेटिव प्रोग्राम शुरू करने के लिए टॉप 24 ग्लोबल और इंडियन मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किया एमओयू

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने अपने पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले ही कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैनेजमेंट और कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में नेक्स्ट जनरेशन के इंडस्ट्री कोलैबोरेटिव प्रोग्राम शुरू करने के लिए 24 बड़ी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ एमओयू किया है। इस कदम से साफ होता है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी छात्रों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के मौके देने और उन्हें इंडस्ट्री के मुताबिक तैयार करने को प्राथमिकता दे रही है। हाल ही में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, एसएएस, रैबिट एआई, क्विक हील, केपीएमजी, पीडब्ल्यूसी, एनएसई, ग्रांट थॉर्टन, एसीजी वर्ल्डवाइड, आरआर केबल, हेल्थकार्ट, सुबेक्स, एचजीएस, आरटसन, कॉग्निजेंट, फर्स्टक्राई, इंफ्रामार्केट, डीबी रियल्टी, जेबीएम ऑटो, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर और पेज इंडस्ट्रीज़ कंपनियों के साथ ये समझौते किए।

Correspondents

Correspondents Editorial Authority • 30 Mar, 2026Chief Editor

समाचारों की सटीकता और निष्पक्षता के लिए समर्पित, Patrika Plus के संवाददाता टीम हर क्षेत्र से ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी आप तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। देश-दुनिया की हलचलों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना हमारा उद्देश्य है।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter